आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

आँखें वो खिड़कियां हैं जिनके ज़रिए हम दुनिया की खूबसूरती को देखते और अनुभव करते हैं। ये हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। यही हमारे जीवन में सवेरा लाती हैं और रोजाना ज़िन्दगी की सुंदरता से हमें रूबरू कराती हैं। हालाँकि, आँखें होने के साथ-साथ उनका स्वस्थ होना भी आवश्यक है।

बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें कुछ समस्याओं के कारण उनके आँखों की रोशनी कम हो जाती है। परिणामस्वरूप, उन्हें पास या दूर की चीजें देखने में परेशानी होती है, कम रोशनी में देखने पर आँखों पर दबाव पड़ता है और तेज रोशनी में आँखें चौंधिया जाती हैं।

अगर आप ऊपर दी गई परेशानियों से बचना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए ख़ास है। इस ब्लॉग में हम आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और उनके अभ्यास के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। 

आंखों के लिए करें ये एक्सरसाइज

अगर आपके आँखों की रोशनी कम है, अगर आप एक जगह फोकस नहीं कर पाते हैं, अगर आपके आँखों से पानी आता है या आप सामन्य रूप से अपने आँखों की रोशनी बढ़ाने चाहते हैं तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद, आप नीचे दिए आंखों के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं:

  • पामिंग (Palming)

यह आमतौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ का मानना है कि पामिंग एक्सरसाइज करने से आँखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही, यह आँखों की थकान और तनाव को भी दूर करता है। पामिंग एक्सरसाइज करने के लिए, सबसे पहले अपनी हथेलियों को रगड़कर हल्का गर्म यानी वॉर्म करें, फिर अपनी आँखों को बंद करें, उसके बाद, अपनी हथेलियों को आँखों पर रखकर, पांच मिनट तक गहरी सांस लें। आप इसे दिन में 1-2 बार कर सकते हैं। यह आंखों के लिए एक्सरसाइज का एक बेहतर विकल्प है।

  • आंखों को घुमाना (Eye Rolling)

यह आंखों के लिए एक्सरसाइज का एक बढ़िया तरीका है। आई रॉलिंग एक्सरसाइज यानी आँखों को इधर-उधर घुमाना एक ऐसा व्यायाम है जो आंखों के तनाव को कम करने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करना बहुत ही सरल है। आपको बस इतना करना है कि, बिना अपने सिर को मोड़े यानी घुमाए, 2-4 मिनटों तक दायें और बायें और फिर उसके बाद ऊपर-नीचे देखना है। आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से दिन में 1-2 बार कर सकते हैं।

  • फोकस बदलना (Focus Shifting)

मोबाईल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने घंटों समय बिताने के बाद, रीफोकसिंग एक्सरसाइज यानी पहले किसी नजदीक रखी वस्तु पर फोकस करना और फिर कुछ दुरी पर रखी दूसरी वस्तु पर फोकस शिफ्ट करना, आपकी आंखों की थकान और तनाव को दूर करता है। साथ ही, आँखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पास की किसी वस्तु (आँखों से एक फीट की दुरी पर रखी वस्तु) पर फोकस करें और फिर कुछ सेकेंड के बाद, ख़ुद से दूर (आँखों से 10-20 फीट) रखी अन्य वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आप इस एक्सरसाइज को 4-6 बार दोहरा सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की जाने वाली लिस्ट में इस व्यायाम का नाम भी शामिल हैं।

  • पलकें झपकाना (Blinking)

ब्लिंकिंग यानी पलकें झपकाना, एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होता है। यह एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने काम से छोटा सा ब्रेक लें और अपनी आँखें बंद करने के बाद, कुछ सेकेंड के लिए रुकें और फिर उन्हें खोल लें। आप इसे 2-3 मिनट के लिए दोहराएं और फिर वापस अपना काम शुरू कर दें। आप इस एक्सरसाइज को दिन में 2-4 बार कर सकते हैं। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस एक्सरसाइज को लेकर मन में किसी तरह का कोई प्रश्न है तो आप आज ही हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

  • 8 का चित्र बनाना (Figure Eight)

यह एक्सरसाइज आपकी आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ, उन्हें बड़ा और फ्लेक्सिबल बनाने में भी मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए, आप अपनी आँखों से लगभग 8-10 फीट दूर दीवार पर देखते हुए यह कल्पना करें कि सामने क्षैतिज रूप में अंक आठ का आकार बना हुआ है। उसके बाद, कुछ मिनटों तक उस आठ के आकार को नीचे से ऊपर और फिर ऊपर से नीचे की ओर फॉलो करें। अंत में, दो मिनट के लिए संख्या 8 को अपनी आँखों से उल्टा ट्रेस यानी फॉलो करें। इससे आंखों की मांसपेशियों में लचीलापन आता है जिससे आंखें अच्छी तरह फोकस कर पाती हैं।

  • पेंसिल पुश-अप्स (Pencil Push-Ups)

यह आमतौर पर अभ्यास की जाने वाली ख़ास आंखों के लिए एक्सरसाइज में से एक है। पेंसिल पुश-अप्स एक्सरसाइज करने के लिए, सबसे पहले आँखों से 1-2 फीट की दुरी पर एक पेन्सिल को रखें और फिर धीरे-धीरे उसे अपनी आँखों के नजदीक लाएं, जब आपको पेन्सिल की दो इमेज दिखने लगे तो वापस उसे आँखों से दूर – शुरुआती जगह पर ले जाएं और इस प्रक्रिया को 2-4 बार दोहराएं। लेकिन ध्यान रहे कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, आपका फोकस पेन्सिल की नोक पर रहना चाहिए। इससे आपको पास और दूर, दोनों ही जगहों की वस्तुओं को साफ़-साफ़ देखने में मदद मिलती है।

  • आंखों की मालिश (Eye Massage)

आँखों की मालिश या मसाज भी आंखों के लिए एक्सरसाइज का एक अहम् हिस्सा है जो आँखों की रोशनी तेज करने के साथ-साथ अन्य भी लाभ पहुंचाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करना है। सबसे पहले, तीन उंगलियों को अंदर की आई बोन पर रखें और हल्का प्रेशर डालें। यह एक्सरसाइज लगभग 10 सेकेंड के लिए करें और फिर उसके बाद छोटा सा ब्रेक लेकर, एक बार फिर से दोहराएं। ध्यान रहे, आँखों पर अत्यधिक दबाव नहीं डालना है। क्या आप भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं? अगर आपका जवाब ‘हाँ’ है तो यह एक्सरसाइज आपके लिए है। इस एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं।

  • आई कंसंट्रेशन (Eye Concentration)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की सूचि लंबी और बिना आई कंसंट्रेशन के नाम के यह सूचि अधूरी है। आई कंसंट्रेशन आँखों की रोशनी बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। साथ ही, इसे करना भी काफी आसान है। सबसे पहले, किसी एक छोटी वस्तु, जैसे कि एक सिक्का या शर्ट की बटन को अपनी आंखों के पास रखें और उस पर ध्यान केंद्रित करें। उसके बाद, अपने फोकस को बनाते हुए उस वस्तु को आँखों से धीरे-धीरे, लगभग एक फीट की दूरी पर ले जाएं। फिर उसे दोबारा अपनी आँखों के पास लाएँ। यह एक्सरसाइज पास की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

  • आंखों की योगा (Eye Yoga)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ, आप कुछ योगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इसमें हलासन, पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, चक्रासन, उष्ट्रासन और शवासन, त्राटक (टकटकी लगाना), आँखों को ऊपर-नीचे घुमाना, भस्त्रिका प्राणायाम करना आदि शामिल हैं। अगर आपको ऊपर दिए गए योग आसनों को लेकर कन्फ्यूज़न है तो आप एक योग गुरु की मदद ले सकते हैं। यह कुछ घरेलु ऑय केयर टिप्स के बारे मेह जाने

आंखों की एक्सरसाइज करने के लाभ

एक्सरसाइज चाहे जो भी हो, नियमित रूप से और सही तरीके से कुछ समय तक करने पर, हमेशा लाभ देता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के भी अनेक फायदे हैं। आँखों की एक्सरसाइज करने से आँखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ अन्य फायदे भी होते हैं जिसमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:

  • थकान से आराम

आँखों की एक्सरसाइज से आपको दिन भर के थकान से आराम मिलता है। आप सुकून भरा और शांत महसूस करते हैं। साथ ही, यह आंखों के साथ-साथ आपके शरीर को भी आराम प्रदान करते हैं।

  • डार्क सर्कल से छुटकारा

दिन भर मोबाईल या कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने समय बिताने और कम नींद लेने के कारण, आँखों के नीचे काले निशान पड़ जाते हैं। आँखों की एक्सरसाइज करने से उसके आसपास रक्त परिसंचरण बढ़ जाता है, जिससे ये काले निशान धीरे-धीरे दूर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं हमारे डॉक्टर से परामर्श करें। वो आपको सही उपचार प्रदान कर आपके आँखों की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।

  • आँखों की झुर्रियां

अस्वस्थ जीवनशैली, गलत खानपान और नशीली पदार्थों का सेवन के कारण आजकल वयस्कों में आँखों के आसपास झुर्रियां देखने को मिल रही हैं। अगर आप उम्र ढलने के साथ-साथ अपनी आँखों की रोशनी को बरकरार और उसके आसपास की झुर्रियों को दूर रखना चाहते हैं तो आँखों की एक्सरसाइज पर विचार करना चाहिए।

दिनभर की थकान और स्ट्रेस के कारण नींद में खलल पड़ती है जिसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आँखों की एक्सरसाइज थकान और स्ट्रेस को दूर करके आपको सुकून भरा नींद लेने में मददगार साबित हो सकता है। यदि आप आंखों की थकान को दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

आंखों की स्वास्थ्य के लिए व्यायाम क्यों महत्वपूर्ण है?

आंखों के तनाव को कम करने, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम जैसी समस्या को रोकने और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए, आंखों के एक्सरसाइज महत्वपूर्ण हैं। ये एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों में लचीलापन लाते हैं, फोकस में सुधार करते हैं और आंखों में रक्त परिसंचरण को बढ़ाते हैं। साथ ही, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज का अभ्यास एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज करने पर लंबे समय तक स्क्रीन के उपयोग के कारण होने वाले तनाव और थकान से राहत मिलती है। इसके अलावा, वे प्रेसबायोपिया जैसी उम्र से संबंधित समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। आंखों के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप आंखों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने की सोच रहे हैं तो हमारे नेत्र रोग विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वस्थ दृष्टि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक युक्तियाँ जानें इस ब्लॉग से

चश्मा और लेंस के बिना बेहतर दृष्टि प्राप्त करने के लिए व्यायाम

जब दूर दृष्टि या निकट दृष्टि से संबंधित कोई समस्या होती है तो आमतौर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ आपकी आवश्यकता अनुसार विशेष चश्मा या लेंस का सुझाव देते हैं, लेकिन यदि आपको कोई सामान्य समस्या है जिसके उपचार में लेंस या चश्में की ज़रूरत नहीं है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर आंखो को बेहतर दृष्टि यानी रोशनी प्रदान करने के लिए आंखों की कुछ ख़ास एक्सरसाइज यानी व्यायाम करने की सलाह देते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की इस सूची में मुख्य रूप से नियर एंड फॉर फोकसिंग, आठ का चित्र बनाना, पामिंग एक्सरसाइज करना, पलक झपकना, 20-20-20 नियम वाला व्यायाम करना, जूमिंग एक्सरसाइज करना, ध्यान केंद्रित करना, आंखो को चारों तरफ घुमाना और पेन्सिल पुश-अप्स करना आदि शामिल हैं।

आंखों की थकान को दूर करने के लिए व्यायाम

लंबे समय तक मोबाईल, कम्प्यूटर या टीवी स्क्रीन के सामने वक़्त बिताने, किताब पढ़ने, लिखने, ध्यान लगाकर कोई काम करने या प्रदुषण के सम्पर्क में आने से आंखें थक जाती हैं। थकावट के कारण, आपको ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि आँखों में जलन होना, आंखें खोलने या बंद करने में दिक्कत होना, किसी वस्तु पर फोकस करने में परेशानी होना आदि।

ऐसे में आंखों को रिफ्रेश और उनकी थकान को दूर करने के लिए हमारे नेत्र रोग विशेषज्ञ आपको आंखों के लिए एक्सरसाइज करने का सुझाव देते हैं जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ऑंखें खोलना और बंद करना

बार-बार ऑंखें खोलना और बंद करना यानी पलकें झपकाने से आंखो को नमी मिलती है जिससे आंखो का सूखापन दूर और आंसू के उत्पादन में सुधार होता है। यह व्यायाम करने के लिए, अपनी आँखों को बंद करें और फिर लगभग 4-6 सेकेंड के बाद उन्हें खोलें और इस प्रक्रिया को कुछ मिनटों तक दोहराएं। आंखों के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर आता है।

  • टकटकी लगाना

यह व्यायाम करने से आंखो के आसपास की मांसपेशियों में लचीलापन आता है जिससे थकान से राहत मिलती है। इसे करने के लिए, आपको किसी भी ख़ास एक वस्तु/बिंदु पर फोकस करना यानी टकटकी लगाकर 20-30 सेकेंड तक देखना और फिर ब्रेक लेने के बाद इस प्रक्रिया को कुछ मिनटों तक दोहराना है।

  • पामिंग करना

इस व्यायाम के बारे में हमने इसी ब्लॉग में ऊपर विस्तार से चर्चा की है। यह व्यायाम आंखो के तनाव और थकान को दूर करने के लिए जाना जाता है। आंखों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की लिस्ट में इसका भी नाम शामिल है।

  • आँखों को चारों ओर घुमाना

यह व्यायाम भी आंखों की थकान को दूर करने में बहुत लाभदायक होता है। इसे करने के लिए, सबसे पहले किसी एक जगह बैठ जाएं और फिर, अपनी आंखो को पहले क्लॉक वाइज और उसके बाद, एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। साथ ही, इस प्रक्रिया को 2-4 मिनट तक दोहराएं।

ऊपर दिए गए आंखों के लिए एक्सरसाइज के अनेक फायदे हैं। इन सबके अभ्यास से आंखों की कमज़ोर मांसपेशियां मज़बूत होती हैं, रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों की टोन में सुधार होता है, आंखों का थकान और तनाव कम होता है जिससे आपकी आंखें अधिक कुशलता से काम कर पाती हैं। 

अगर आप भी व्यायाम की मदद से अपने आंखो की थकान को दूर करना और उनकी रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद, ऊपर दिए गए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं। साथ ही, अगर आप आंखो से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो हमारे डॉक्टरों से मिलें, वे आपकी समस्या के अनुसार सटीक देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

जानिए सवस्त आहार जो आँखों की रोशनी बढ़ने में मदद करे

निष्कर्ष

आँखें इंसान के चेहरे का सबसे खूबसूरत भाग हैं। कहा जाता है कि आँखें इंसान के मन का आईना होती हैं, लेकिन मोबाइल, लैपटॉप या टेलीविजन स्क्रीन के सामने अत्यधिक समय बिताने, काम का तनाव, गलत खानपान, अस्वस्थ जीवनशैली, नशीले पदार्थों का सेवन, पर्याप्त नींद नहीं लेने जैसे अनेक कारणों से आँखों में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं।

इन समस्याओं में मुख्य रूप से आँखों की रोशनी कमज़ोर होना, आँखों के आसपास काले निशान यानी डार्क सर्कल बनना, आँखों के आसपास झुर्रियां आना और आँखों से पानी आना एवं चीजें धुंधली दिखाई देना शामिल हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो हमारे डॉक्टरों से मिलें और उनके सुझाव अनुसार ऊपर दिए गए एक्सरसाइज करके अपने आँखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आंखों के व्यायाम वास्तव में चश्मा या लेंस की आवश्यकता के बिना दृष्टि में सुधार कर सकते हैं?

2-4 सप्ताह तक नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके आँखों की रोशनी में बेशक इज़ाफ़ा होगा, लेकिन अगर आपको आँखों से संबंधित कोई बीमारी जैसे कि मोतियाबिंद,ग्लूकोमा (काला मोतिया), दूर दृष्टि दोष, निकट दृष्टि दोष आदि हैं तो इन मामलों में आपको नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। वे आपकी बीमारी या समस्या के आधार पर उपचार के प्रकार का चयन करेंगे।

क्या एक्सरसाइज करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

हाँ, एक्सरसाइज करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही, यह आपके आँखों के आसपास के काले निशान और झुर्रियों को भी कम करता है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी एक्सरसाइज गलत तरीके से या अत्यधिक मात्रा में न करें। किसी बात की शंका होने पर तुरंत आँखों के डॉक्टर से परामर्श करें और उनकी मदद लें।

आंखों की एक्सरसाइज कैसे करें?

हमने आपको ऊपर ब्लॉग में विस्तार से बताया है कि प्रत्येक एक्सरसाइज को कैसे करना है। अगर यह ब्लॉग पढ़ने के बाद भी आपको खुद से एक्सरसाइज करने में दिक्कतें आ रही हैं तो आप हमसे संपर्क करें, हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

क्या आंखों के व्यायाम सभी के लिए उपयुक्त हैं, या कुछ निर्दिष्ट मार्गदर्शिकाएँ होती हैं?

अगर आपको आँखों से संबंधित कोई बीमारी है, आपकी आँखों की सर्जरी हुई है या आपकी उम्र अधिक है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर आमतौर पर आँखों के लिए एक्सरसाइज करने से मना करते हैं या आपकी उम्र, समग्र स्वास्थ्य और आँखों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुछ खास एक्सरसाइज का सुझाव देते हैं।

मेरी दृष्टि में सुधार देखने के लिए इन व्यायामों को कितनी बार करना चाहिए?

ऊपर दिए गए एक्सरसाइज को लगातार 2-4 सप्ताह तक नियमित रूप से करने के बाद, आप अपनी आँखों की रोशनी और ओवरऑल स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव अनुभव कर सकते हैं। हालाँकि, आपको इस बात का ध्यान चाहिए कि आप आँखों की कोई भी एक्सरसाइज नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही करें और सही तरह से करें।

Leave a comment

Planet LASIK » Blog » आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज
lasik survey
Self Assessment
book lasik appointment
Book an
Appointment
book lasik appointment
Locate Us